फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration against waterlogging in ward two of Kopaganj

Mau News: कोपागंज के वार्ड दो में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against waterlogging in ward two of Kopaganj
नगर पंचायत कोपागंज के मोहल्ला दोस्तपुरा दलित बस्ती में जलजमाव को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद
कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो दोस्तपुरा उत्तरी में कई साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियाें ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बारिश होने पर मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे दो फीट तक गंदा पानी भर जाता है। यह रास्ता कोपागंज मार्केट, कोपागंज रेलवे स्टेशन, थाना, भातकोल मोड़ और कसारा मोड़ को आपस में जोड़ता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन हजारों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं लेकिन जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक नाली जाम पड़ी है। बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहता है और कई बार घरों में भी घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर पंचायत अध्यक्ष को कई बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेें डब्लू सोनकर, संदीप सोनकर, आशा देवी, इश्तियाक अहमद, विक्की कुमार, रोहित सोनकर, ऊषा देवी, सूरज सोनकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed