{"_id":"60426f4c8ebc3ecabd5242c1","slug":"demonstrated-protest-against-bad-road-mau-news-vns5782804198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क के विरोध में नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमिला क्षेत्र के हेमई पिपरी गांव में जर्जर सड़क को सही करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : MAU
अमिला। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्ग बदहाल पड़े हैं। सड़क जगह-जगह टूटने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। शिकायत के बाद भी सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। नाराज ग्रामीणों ने हेमई गांव में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
गोरखपुर-वाराणसी फोर लेन ब्रह्म बाबा (अमिला) के स्थान से पिपरी दलित बस्ती तक लगभग 600 मीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। इस संबंध में शरीफ यादव, कमलाकांत यादव, सुरेश यादव, रमाशंकर यादव, परभंस यादव, सेवक यादव, जवाहिर यादव, चंद्रभान यादव, देवेंद्र यादव, रामसमुझ व रामप्यारे का कहना है कि संपर्क बदहाल होने से विकास गति धीमी हो गई है। शिकायत के बाद भी सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसी क्रम में अमिला-बोझी मार्ग बदहाल पड़ा है। विभागीय उदासीनता से सड़क की हालत खराब होती जा रही है। परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है।
इसी क्रम में बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के हेमई गांव मेें सड़क बदहाल पड़े रहने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क खराब रहने से वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत करने पर केवल आश्वासन मिलता है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत बीडीओ सुवेदिता सिंह का कहना है कि सड़क पर मरम्मत कार्य कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को पत्र भेजा गया है।