{"_id":"01df54b51b3ecff9d906213b9d000e3b","slug":"demolition-shrines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 14 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी तहसील के निकट स्थित एक धार्मिक स्थल पर बुधवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ फोड़ की और स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार दूसरी बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
गुरुवार को भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी से मिला। इस दौरान दो बार धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोबारा क्षतिग्रस्त स्थान की मरम्मत कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।
तहसील भवन के निकट स्थित एक धार्मिक स्थल पर अराजकतत्वों ने मंगलवार की रात तोड़फोड़ की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यहां मरम्मत के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी की थी।
विज्ञापन
लेकिन अराजकतत्व बुधवार की रात भी अपने मकसद में कामयाब हो गए और धार्मिक स्थल पर फिर तोड़फोड़ की। क्षेत्रीय लोगों को जब गुरुवार को इसकी सूचना मिली तो सभी भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में एसडीएम साहबलाल एवं क्षेत्राधिकारी अजय कुमार से मिलने पहुंचे और रोष जताया।
अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रभारी कोतवाल राकेश जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल की मरम्मत कराई। कहा कि आरोपियों को चिह्नित कर जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।