फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Democracy is being attacked in the name of bulldozer: Intekhab Alam

बुलडोजर का नाम लेकर प्रजातंत्र पर हो रहा हमला : इंतखाब आलम

Wed, 10 Jan 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Democracy is being attacked in the name of bulldozer: Intekhab Alam
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार अपने विरोधियों के खिलाफ एक राजनीतिक षड्यंत्र के द्वारा बुलडोजर का नाम लेकर प्रजातंत्र पर कुठाराघात आक्रमण कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लड़ता रहेगा और जब तक प्रदेश की बेटियों को न्याय नहीं मिल जाता है हम पीछे नहीं हटेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश को जंगल राज की तरफ धकेल दिया गया है लेकिन जुमले के सहारे प्रदेशवासियों को सुशासन का परिभाषा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed