फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to upgrade Sipah Ibrahimabad PHC to CHC status

Mau News: सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी को सीएचसी का दर्जा देने की मांग

Fri, 09 Jan 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade Sipah Ibrahimabad PHC to CHC status
मधुबन तहसील में समाजवादी जन परिषद व विद्यार्थी युवजन सभा के पदा​धिकारियों ने सौंपा ज्ञापन ।संवा
समाजवादी जन परिषद और विद्यार्थी युवजन सभा के संयुक्त तत्वावधान में एसडीएम राजेश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सिपाह इब्राहिमाबाद में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा देने सहित तमाम समस्याओं का निराकरण कराने का मामला उठाया।
विज्ञापन

ज्ञापन में लोगों ने कहा कि दरियाबाद खास में स्थित पोखरी संख्या 167 और चकमार्ग संख्या 223 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए। तथा पोखरी को खुदवा कर पुन: पोखरी का स्वरूप प्रदान कराया जाए।
विज्ञापन

पोखरी संख्या 167 में पूर्वजों के समय से बह रहे नाबदानों को पोखरी के अवैध कब्जाधारियों ने बंद कर दिया है इसे तत्काल प्रभाव से खुलवाया जाए। न्याय पंचायत सिपाह इब्राहिमाबाद में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन में अतिथि गृह और प्रेस क्लब बनवाया जाए। दुबारी चकबंदी के दौरान छह प्रतिशत किसानों की काटी गई जमीन से मधुबन-दुबारी मुख्य मार्ग से बीरा बाबा के स्थान के सामने से भानपुर-रतनपुरा तक चकमार्गों का चौड़ीकरण करते हुए बाईपास सड़क बनवाया जाए।


सरयू नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रमा मौर्य, शैलेश कुमार, प्रमोद यादव, जय मौर्य, चंद्रगुप्त सेना, हरिकेश मौर्य, राम छबीला साहनी, ऋषि मौर्य, रमाकांत गोड़, दुर्गेश पटेल, वाचस्पति मिश्रा, महेंद्र यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed