{"_id":"637fb72113cab71ea8660f45","slug":"demand-to-regularize-contract-workers-mau-news-vns685191028","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग
विज्ञापन
मऊ। विद्युुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में हाइडिल कालोनी में बृहस्पतिवार चल रहे तीसरे दिन भी बिजलीकर्मियों और अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की।
इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ नेता आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन की हठधर्मिता केे कारण प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारियों तथा अभियंताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। चार वर्ष के बोनस का भुगतान और तीन समयबद्ध वेतनमान की सुविधा नहीं मिल रही है। कर्मचारी, अभियंताओं को पूर्व से मिल रही सस्ती बिजली की सुविधा को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
मांग की कि प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र के संविदा कर्मियों को अन्य प्रांतों की तरह नियमित सेवा में समायोजित किया जाए। वेतन विसंगति सहित विभिन्न मुद्दों का समाधान किया जाए। यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो 28 नवंबर को शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकालेंगे। उसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 29 नवंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, शिवपरसन, संजय कुमार, प्रेमनारायण लाल, अवनीश यादव, वीरबहादुर यादव, मृत्युंजय यादव, नर्वदेश्वर त्रिपाठी, यशवंत सिंह, शशि प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।