फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to re-conduct police recruitment exam, MLA writes letter to CM

Mau News: पुलिस भर्ती परीक्षा को दोबारा कराने की मांग, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Fri, 23 Feb 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demand to re-conduct police recruitment exam, MLA writes letter to CM
घोसी। सपा विधायक सुधाकर सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली को लेकर जांच कर कार्यवाही के साथ दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। मांग किया कि दो दिन दो पालियों में आयोजित पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अवगत कराते हुए बताया कि परीक्षा के समय से पूर्व ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पेपर वायरल होने लगे थे। जिसके चलते कई माह से इस परीक्षा की तैयारी में लगे हजारों युवा अपने भविष्य के साथ इसे अन्याय मान रहे हैं। विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के हुए धांधली को संज्ञान लेते हुए सघन जांच कर दोषियों को दंडित करने के साथ योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो, इसलिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed