फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to make roads pothole free and end to corruption memorandum submitted under the leadership of District

Mau : सड़कों को गड्ढा मुक्त और कमीशनखोरी समाप्त करने की मांग, आप के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jan 2025 05:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2025 05:20 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने की मांग रखी। आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता खराब हो रही है इसके साथ ही मांग किया कि कमीशनखोरी समाप्त की जाए।
 

विज्ञापन
Demand to make roads pothole free and end to corruption memorandum submitted under the leadership of District
ज्ञापन देते आप कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अधिशासी अभिंयता लोक निर्माण विभाग को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और कमीशनखोरी समाप्त करने की मांग किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि सड़कों से गड्ढे समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन जनपद मऊ की स्थिति काफी खराब है। मांग किया कि जहां भी विद्यालय है उन सड़कों को चौड़ा किया जाए। कहा कि सरकार छोटे ठेकेदारों को समाप्त कर रही है। पहले छोटे ठेकेदारों को पहले तेल विभाग से मिल जाता था और अब खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन


आज जिले के छोटे ठेकेदार परेशान है और रोजी रोटी चलाने में असमर्थ है। कहा कि विभाग में कमीशनखोरी के कारण सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता खराब हो रही है। सभी ने मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आग्रह किया, नहीं तो आम जनमानस के हित के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अंकुर यादव, अरमान खान, जयचंद कुमार, कृष्णमोहन सिंह, संजय राजभर, हाजी सैदुरहमान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed