{"_id":"68385eb3798cfdad52022f32","slug":"demand-to-install-a-statue-in-memory-of-brigadier-usman-the-lion-of-naushera-voice-raised-by-submitting-a-me-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान की स्मृति में प्रतिमा लगाने की मांग, ज्ञापन देकर आवाज बुलंद की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर उस्मान की स्मृति में प्रतिमा लगाने की मांग, ज्ञापन देकर आवाज बुलंद की गई
Thu, 29 May 2025 07:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 07:50 PM IST
सार
ब्रिगेडियर उस्मान की प्रतिमा लगवाने के साथ अस्पताल और स्कूल उनके नाम से बनवाने की मांग को लेकर अधिवक्ता और जनता ने आवाज उठाई इसके साथ ही कहा कि मांग जल्द पूरी करें।
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नौशेरा के शेर ब्रिगेडियर मुहम्मद उस्मान की प्रतिमा लगवाने और उनके नाम पर अस्पताल व स्कूल बनवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के साथ अन्य लोगों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी काे ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने कार्यों के लिए आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि बिग्रेडियर उस्मान हमारे जिले के बीबीपुर गांव के रहने वाले हैं। जिले के मधुबन मोड़ पर उनकी प्रतिमा लगाई जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी भी उनके शौर्य और पराक्रम को जान सके।
विज्ञापन
वहीं अधिवक्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मुहम्मद अंसारी ने कहा कि बीबीपुर गांव में ब्रिगेडियर उस्मान के नाम पर अस्पताल और स्कूल खोला जाए। जिससे वहां के लोगों को लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि आज देश में बिग्रेडियर उस्मान के नाम पर बहुत कुछ हुआ। लेकिन उनके पैतृक स्थल पर कुछ नही। ज्ञापन सौंपने के दौरान,राधेश्याम,अलोक पांडेय,गोविंद प्रजापति,मुन्ना प्रधान,मुहम्मद अजरुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन