फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to exempt teachers appointed before 2011 from the TET requirement.

Mau News: 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग

Sat, 20 Jun 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demand to exempt teachers appointed before 2011 from the TET requirement.
ज्ञापन सौंपते शैक्षिक महासंघ के सदस्य: सोर्स स्वयं
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पुनर्विचार याचिका पर 29 मई 2026 को दिए गए निर्णय के अनुसार सभी सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया है। इसमें आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त पुराने शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भारतीय विधिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार पूर्व में विभिन्न राज्यों में विधिवत संपन्न नियुक्तियों पर बाद में निर्मित पात्रता मानदंडों को लागू करना प्राकृतिक न्याय, समानता और विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के राज्यों में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों एवं उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय प्रभावी नियमों और पात्रताओं के अनुरूप पूर्णतः वैध थीं।
ज्ञापन में मांग की गई कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों तथा उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में उपेंद्र नाथ तिवारी, गिरीश चंद्र कुशवाहा, राजेश गुप्त, शिव प्रसाद आर्य, राजकिशोर प्रसाद, रामरतन राम, बृजभूषण मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed