फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand to declare Dr. Bhimrao Ambedkar birthday as a national festival

Mau News: डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग, सड़क पर उतरे समर्थक

Fri, 11 Apr 2025 07:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 11 Apr 2025 07:42 PM IST
सार

पांच संगठन के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर पैदल मार्च किया और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Demand to declare Dr. Bhimrao Ambedkar birthday as a national festival
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने जाते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर पांच संगठनों के सदस्य शुक्रवार को सड़क पर उतरे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।  उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति/जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ, महाबोधि समाज सेवा समिति, सम्यक समाज सेवा संस्थान, आंबेडकर नवजागरण समिति व सोशल जस्टिस एडवोकेट फोरम द्वारा के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन


डा. रामविलास भारती ने कहा कि 14 अप्रैल को देश की बड़ी आबादी का हिस्सा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस धूमधाम से मनाया है। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों में भी बाबा साहेब की जयंती को मनाई जाती है। इस तिथि को समय समय पर अवकाश तो घोषित किया गया लेकिन इसे आजतक राष्ट्रीय पर्व नहीं किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय संविधान सर्वोपरि है, इसकी सर्वोच्चता को बनाते हुए इसके निर्माता बाबा साहब के सम्मान में उनके जन्मदिवस पर 14 अप्रैल को राष्ट्रीय पर्व किया जाय। सम्यक समाज सेवा संस्थान के संरक्षक शिवचंद राम ने कहा कि बाबा साहेब में आस्था रखने वाले शिक्षकों, कर्मचारी और अधिकारी जन्मोत्सव में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एडवोकेट हरिनाथ, इंद्रदेव प्रसाद, राम अवध राव, भूपेंद्र वीर, शैलेंद्र कुमार, तपेश्वर राम, दुक्खी प्रसाद, कल्पनाथ, गोपाल , एडवोकेट संजय यादव, मुद्रिका, प्रमोद रावत, पुष्पेंद्र राणावत, कमलेश, सत्यम आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed