{"_id":"65dce3f005dce6ed1c09bb24","slug":"demand-to-build-an-overbridge-at-the-eastern-gate-of-muhammadabad-gohna-railway-mau-news-c-295-1-mau1002-109348-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे के पूर्वी फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे के पूर्वी फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ-इंदारा रेल मार्ग पर इंदारा रेलवे स्टेशन के समीप रेल ऊपरगामी पुल की मंजूरी मिलने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सात साल पहले मुहम्मदाबाद गोहना में आए तत्कालीन रेल राज्य मंत्री ने लोगों की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन दिया था। इस संबंध में पूर्व रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी और प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने व्यक्तिगत रूप से रेल राज्य मंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। कुछ दिन बाद रेलवे के अधिकारियों ने सर्वे भी किया था। लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ। इस रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से कई लोग जान गवां चुके हैं। ओवरब्रिज न होने से शहर के दक्षिणी हिस्से के दर्जनों स्कूल कॉलेज के छात्रों और 50 से अधिक गांव के लोगों को आए दिन फाटक बंद होने से जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। वाराणसी, गाजीपुर और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन आदि से आने जाने वाले लोगों को भी रेलवे पूर्वी फटाक से होकर गुजरना पड़ता है। मऊ-मधुबन मार्ग पर पड़ने वाले इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर और मऊ नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी के बाद मुहम्मदाबाद गोहना पूर्वी रेल फाटक पर भी ओवरब्रिज बनाने की मांग शुरू हो गई है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंजनी गुप्ता, शाह आलम कुरैशी, हरिकृष्ण बरनवाल, संजय तिवारी, कांग्रेस नेता वीरेंद्र तिवारी आदि ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहाना रेलवे पूर्वी फाटक पर ऊपरगामी पुल का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। यहां से हजारों बड़े छोटे वाहन रोजाना गुजरते हैं। 24 घंटे में 20 से अधिक बार फाटक बंद होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस-1
28 नवंबर 2023 को रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भाटी खुर्द निवासी प्रवक्ता अनिल सिंह (50) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। उस समय अनिल सिंह कॉलेज के लिए बस पकड़ने जा रहे थे। दूसरी ओर खड़ी बस को निकलता देख पटरी पार करते समय हादसा हुआ।
-- -- -- -- -- -- --
केस-2
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे क्रॉसिंग पर 25 अप्रैल 2023 को एक युवक गोदान एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी उम्र 35 बताई गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।