फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   demand of checking of fraud

एनएच -29 से विद्यालय को मिले एक करोड़ दो लाख रूपए के गबन की जांच की मांग

Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
demand of checking of fraud
मऊ। तहसील घोसी क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सत्यराम जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर एनएच के विस्तार में अधिग्रहित विद्यालय की जमीन के एवज में मिले मुआवजा को गबन करने का आरोप लगाया। साथ ही गोलमाल की जांच करने की मांग किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र में बताया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सत्यराम सिंह के नाम से कल्याणपुर में सत्यराम जनता इंटर कॉलेज संचालित है। एनएच 29 के विस्तारीकरण के दौरान विद्यालय की जमीन सड़क में चली गई। इस दौरान मुआवजा के रुप में विद्यालय को एक करोड़ दो लाख रुपये मिला था। लेकिन इस धनराशि को विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने गबन कर दिया। अधिवक्ता ने मांग किया कि इस गोलमाल की जांच कराई जाए। बीते छह अक्तूबर को तहसील दिवस में अधिवक्ता ने डीएम को यह प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उसने बताया कि धनराशि मिलने के बाद भी विद्यालय का खंडर हो चुका भवन नहीं बनाया गया। ना ही विद्यालय के जीर्णोद्धार की कोई व्यवस्था की गई। इस संबंध में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत डीएम के साथ सीएम के पोर्टल पर की गई थी। इस दौरान हम लोगों ने खर्च का पूरा ब्यौरा और बैंक का स्टेटमेंट डीएम कार्यालय के साथ सीएम पोर्टल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed