फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand from Sehra to Sage, flower business flourishes

Mau News: सेहरे से सेज तक मांग, चमका फूलों का कारोबार

Fri, 13 Feb 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand from Sehra to Sage, flower business flourishes
सहालग का दौर शुरू होते ही फूलों का कारोबार चमक उठा है। गुलाब के फूल से दूल्हे की कार ही नहीं जयमाल के स्टेज तक की सजावट की जा रही हैं। जयमाला, सेहरा, दूल्हे के वाहन आदि की सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ने से दाम दोगुना हो गए है।
विज्ञापन

शादी की खुशी में लोग महंगाई की परवाह किए बगैर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। शहर के डीसीएसके पीजी कॉलेज मोड़ के पास में फूलों की बड़ी मंडी है। यहां फूल विक्रेताओं की कई दुकानें है।
विज्ञापन

सहालग सीजन में फूलों के कारोबारी शादी वाले घरों में मांग के मुताबिक विभिन्न किस्म के फूलों की आपूर्ति करा रहे हैं। यहां के फूल विक्रेता लखनऊ और बनारस की मंडियों से फूल मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर और स्टेज सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों की मांग भी बढ़ गई है। फूल विक्रेता गोलू माली, प्रमोद माली और विनोद माली ने बताया कि 20 दिन में गेंदा और गुलाब के दाम दोगुना हो गए हैं। अब गेंदा 120 रुपये किलो और गुलाब 200 किलो बिक रहा है।

फूलों की बनारस और लखनऊ मंडी से हो रही है। गुलाब के फूलों की जयमाला 500 से पांच हजार रुपये, गाड़ी की सजावट दो हजार रुपये, घर सजाने के लिए पांच हजार रुपये और मंडप सजाने के लिए पांच से दस हजार रुपये तक की बुकिंग की जा रही है। पछुआ हवा तेज चलने से आने वाले गेंदा का फूल तेजी से सूख भी रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed