फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for under bridge in Majhova, demonstrated

मझौवा में अंडर ब्रिज की मांग, किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for under bridge in Majhova, demonstrated
मऊ। भाकपा (माले) अखिल भारतीय किसान महासभा और अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के नेतृत्व में सोमवार को मझौवा राजभर बस्ती के पास अंडर ब्रिज की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि जनता से किए हुए किसी भी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया, उसी प्रकार इन के अधिकारी भी जनता से किए हुए वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं। मझौवा राजभर बस्ती के लिए एनएचएआई अफसरों के लिखित आश्वासन के बाद भी रास्ता बनाने में हीला हवाली की जा रही है। इस गांव का एकमात्र रास्ता पाटकर फोरलेन बनाया जा रहा है और ग्रामीणों से फोरलेन क्रास कर जीवन को संकट में डाल कर आने जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रामू प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, श्रीराम सिंह, शिवमूरत गुप्ता, ध्रुव मिश्रा, सुनीता, प्रभावती, चनरमी व अरविंद राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed