फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for security of employees engaged in election duty

कर्मचारी नेताओं ने की चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों की सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand for security of employees engaged in election duty
मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंधित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे कार्मिकों, शिक्षकों और सुरक्षा कर्मियों की कोविड-19 जांच कराकर ही मतदान स्थल और मतगणना स्थल पर भेजने की मांग की है। कहा कि कर्मचारियों को मतगणना और चुनाव ड्यूटी के दौरान पीपीकिट और कोविड 19 से बचने के लिए समुचित उपाय किए जाए।
विज्ञापन

वीडियो कान्फ्रेसिंग में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया एवं मतगणना के कार्य में लगे कार्मिको, शिक्षकों और सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोविड-19 के नये स्वरूप से मतगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों में असुरक्षा की भावना है। अनेक कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी निर्वाचन कार्य और मतगणना कार्य में लगे हुए हैं उनकी कोविड-19 जांच कराकर ही मतदान स्थल और मतगणना स्थल पर भेजा जाए। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स, फेस शील्ड उपलब्ध कराई जाए। बूथों को निश्चित रूप से सैनिटाइज कराया जाए। इसके साथ ही बूथों और मतगणना स्थल पर उपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों, एजेंटों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

इस संबंध में कांफ्रेंसिंग बैठक में रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंधित रामाश्रय यादव जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन, राजेश कुमार संरक्षक, विवेकानंद गुप्त जिलामंत्री, ब्रह्म स्वरूप मिश्रा संप्रेक्षक, अंजनी कुमार सिंह मंडल मंत्री, सतीश चंद यादव जिला उपाध्यक्ष,एमएन राय इंजीनियर, विद्या सागर मिश्र जिलाध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, अशोक कुमार जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, सुरेंद्र सोनकर, वंदना सिंह आदि कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों शिक्षकों तथा सुरक्षाकर्मियों के परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव होकर होम आईसोलेट हैं। कई कर्मचारी, अधिकारी शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में समय रहते यदि इस समुचित मांगों पर ध्यान देकर उचित व्यवस्था नहीं की गई तो बहुत बड़े पैमाने पर जनहानि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed