फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for disclosure of robbery incident from bullion businessman

सराफा व्यवसायी से लूट की घटना के पर्दाफाश की मांग

Thu, 24 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for disclosure of robbery incident from bullion businessman
मुहम्मदाबाद गोहना के सराफा व्यवसायी से लूट की घटना के खुलासा को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देन? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी सराफा व्यवसायी अमित वर्मा के साथ घोसी कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट के पर्दाफाश को लेकर बृहस्पतिवार को सराफा संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान से मिलकर घटना के पर्दाफाश की मांग की। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में कस्बा के सराफा संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह और मंत्री राजीव सेठ ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा निवासी अमित वर्मा पुत्र बद्री सेठ के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदापार में सर्राफा की दुकान है। विगत 14 जून को दुकान से लौटते समय बदमाशों ने उन्हें रास्ते में अगवा कर लिया और असलहा के बल पर डरा धमका कर दुकान की चाबी ले लिया। इस बीच बदमाश व्यापारी को विभिन्न रास्तों पर घुमाते रहे। लगभग 2 घंटा बाद आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर बाजार के पास गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। बदमाशों ने जाकर दुकान का शटर खोलकर उसमें रखे लाखों रुपए के आभूषण को पार कर दिया। व्यापार मंडल के मांग पर पुलिस अधीक्षक चंद्रभान धुले ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि घटना का पर्दाफाश जल्दी कर दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, सुभाष वर्मा, शिव शंकर वर्मा, बद्री सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed