फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demand for compensation of Rs 100 crore for crops destroyed due to unseasonal rains

Mau News: बे मौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए 100 करोड़ के मुआवजे की मांग

Tue, 04 Nov 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation of Rs 100 crore for crops destroyed due to unseasonal rains
कलेक्ट्रेट पर बेमौसम बरसात से फसलों को हुए ​नुकसान को लेकर सीएम को संबो​धित ज्ञापन डीएम को देने
मऊ। बीते दिनों बे मौसम बारिश के चलते बर्बाद हुई किसानों की फसल के लिए 100 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग को लेकर किसान नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर किसान नेता राकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने सीएम को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बर्बाद हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए राकेश सिंह चौहान ने कहा कि मऊ में 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक बेमौसम बारिश से धान की फसलों की भारी क्षति हुई। इसी बारिश से रबी की फसलें जैसे-आलू मटर, सरसों, सब्जी आदि को भी क्षति पहुंची है। इससे किसानों की कमर टूट जाने से आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि किसान हित में प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराकर पीड़ित किसान को सहायता अनुदान / मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेता देव प्रकाश राय ने कहा कि मऊ जनपद में धान की फसल तेज, हवा, आंधी-पानी के कारण 50-60 प्रतिशत की क्षति स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने मांग की कि मऊ के केसीसी के बीमित किसानों को बीमा कंपनी से प्रति हेक्टअर 50,000/-रुपये क्षतिपूर्ति (क्लेम) दिलाया जाय। मऊ में आलू, मटर, सरसों, मसूर और सब्जी की बोई गई फसलें पानी में सड़ गई हैं। वहीं पीड़ित किसानों को शासन स्तर से रबी के फसलों की खेती के लिए निशुल्क गेहूं, सरसो, चना, मसूर आदि का बीज बांटे जाए। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से रामनवल राही, नरेंद्र तिवारी, राजवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बीना देवी, आशीष राय, प्रभुनाथ सिंह, शिवानंद राय, बीरबाहदुर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed