फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   D.El.Ed trainees will survey the work of Operation Kayakalp, ranking of the district will be decided.

Mau News: ऑपरेशन कायाकल्प के काम का सर्वे करेंगे डीएलएड प्रशिक्षु, जिले की तय होगी रैंकिंग

Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees will survey the work of Operation Kayakalp, ranking of the district will be decided.
मऊ। नगर सहित जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए काम का सर्वे डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे। सर्वे के आधार पर जिले की रैंकिंग तय होगी। इसके लिए प्रेरणा मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। टीम विद्यालयों में जाकर उसकी जिओ लोकेशन फीड करेगी। इसके साथ ही विद्यालय की आधारभूत सूचनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में एप पर जानकारी देगी।
विज्ञापन

नगर सहित जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों की तरह सभी आधारभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। इसके तहत पेयजल, बिजली, इंटरलॉकिंग, शौचालय सहित 19 बिंदुओं पर सुविधाएं बहाल की गई है। शासन के फरमान पर विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का सर्वे डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे। डायट की तरफ से प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। टीम विद्यालयों में जाकर उसकी जिओ लोकेशन फीड करेगी। इसके साथ ही विद्यालय की आधारभूत सूचनाओं और व्यवस्थाओं के बारे में एप पर जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 31 प्रश्नों की प्रश्नावली तैयार की गई है। एक प्रशिक्षु को अधिकतम 30 विद्यालयों की सर्वे करने की अनुमति होगी। एक दिन में तीन विद्यालय का सर्वे करेंगे। सर्वे के आधार पर जिले की रैंकिंग तय होगी। सर्वे के लिए प्रेरणा मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

------------
कोटस
जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्य का सर्वे कराया जाना है। दिशा-निर्देश मिलते ही प्रशिक्षु सर्वे कार्य शुरू करेंगे।

डॉ. संदीप राय, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed