फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   D.El.Ed answer sheets will be evaluated under the surveillance of CC cameras.

Mau News: सीसी कैमरे की निगरानी में होगा डीएलएड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 31 Jan 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed answer sheets will be evaluated under the surveillance of CC cameras.
मऊ। डीएलएड द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। नगर के इमिलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। एक फरवरी से 15 फरवरी तक वायस रिकार्डयुक्त सीसी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


जिले में डायट सहित 92 मान्यता प्राप्त डीएलएड कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ से 13 जनवरी तक जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद डीएलएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की तरफ से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक फरवरी से 15 फरवरी तक वायस रिकार्डरयुक्त सीसीकैमरे की निगरानी में मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन अवधि तक किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है। परीक्षकाें को स्मार्टफोन, मोबाइल सहित अन्य सामग्री को संस्थान के काउंटर पर ही जमा कराने के बाद भी मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश मिल पाएगा। मानक के अनुरूप मूल्यांकन नहीं कराया गया तो इसकी जिम्मेदारी प्राचार्य एवं परीक्षक दोनों की होगी। मूल्यांकन कार्य करने वाले परीक्षकों को अपने पास नियुक्ति पत्र रखना होगा। प्रतिदिन मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की सूचना भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. संदीप राय का कहना है कि एक फरवरी से 15 फरवरी तक वायस रिकार्डयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में डीएलएड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का पत्र मिला है। तैयारी चल रही है। उत्तरपुस्तिकाओं के आते ही अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed