{"_id":"d37398e38a7031f5eda7d1e2260c967c","slug":"delay-in-practical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी पर गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा में देरी पर गुस्सा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी 2012 बैच के प्रशिक्षुओं ने डायट प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अब तक प्रयोगात्मक परीक्षा न होने पर नाराजगी जताई।
ज्ञापन सौंपने वाले आशुतोष सिंह ने कहा कि वर्ष 2012 बैच के बीटीसी प्रशिक्षुओं का अभी तक न होने से उनके सामने आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित न होने का संकट खड़ा हो गया है।
कहा कि समय रहते उनकी परीक्षाएं नहीं कराई गई तो वह शिक्षकों की होने वाली 15000 भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। कहा कि सिर्फ प्रयोगात्मक परीक्षा रोक करके जानबूझ कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
समय रहते प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई गई तो बीटीसी प्रशिक्षु आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी डायट प्रशासन की होगी।
इस दौरान डायट प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र ने सभी को आश्वासन दिया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की जल्द ही तिथि घोषित कर उनकी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामनयन यादव, ओंकार यादव, अभय सिंह, जितेंद्र , रामअवतार, प्रिंस जायसवाल, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।