फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Defects in RCC road construction exposed, thickness found to be four and a half inches instead of six.

Mau News: आरसीसी सड़क निर्माण में खामी उजागर, छह की जगह साढ़े चार इंच मिली मोटाई

Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Defects in RCC road construction exposed, thickness found to be four and a half inches instead of six.
आदर्शनगर  पंचायत घोसी के डा प्रभुनाथ रोड की जांच करते तहसीलदार डा धर्मेंद्र पांडेय एवं उनकी टीम
आदर्श नगर पंचायत घोसी के वार्ड तीन से गुजर रही एक किमी लंबी डॉ. प्रभुनाथ रोड पर निर्माणाधीन आरसीसी सड़क की जांच बुधवार को तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने की। करीब एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क की मोटाई निर्धारित छह इंच के बजाय जांच में 4 इंच से लेकर अधिकतम 5.30 इंच तक पाई गई।
विज्ञापन

इस गंभीर खामी पर जांच अधिकारी ने मौके पर ही संबंधित कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के कार्यों पर नाराजगी जताई। इस निर्माण कार्य को लेकर पहले ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार घोसी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान कुछ लोगों द्वारा प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास भी किया गया, जिस पर तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने उन्हें हटाते हुए निष्पक्ष जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया, इंद्र बहादुर सिंह, सभासद आफताब अहमद, सभासद जुल्फेकार अहमद, नेहाल अख्तर, मनोनीत सभासद डॉ. नागेंद्र सिंह तथा राजेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक नहीं लगाई गई तो यह न केवल सरकारी धन की बर्बादी होगी, बल्कि आम जनता को भी खराब गुणवत्ता वाली सड़क का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस बाबत तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed