फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dedication fund procession with Gaje Baje

गाजे बाजे के साथ निकली समर्पण निधि शोभायात्रा

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dedication fund procession with Gaje Baje
श्री राम मन्दिर तीर्थ निर्माण क्षेत्र समर्पण निधि के तहत नगर के दशई पोखरा में निकाली गई शोभायात् - फोटो : MAU
मऊ। श्रीराम मंदिर तीर्थ निर्माण क्षेत्र समर्पण निधि शोभायात्रा बृहस्पतिवार को गाजे बाजे के साथ निकली। शोभायात्रा नगर क्षेत्र में संघ कार्यालय केशव भवन से निकलकर सदर बाजार होते हुए शीतला माता मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में शामिल हिंदू जागरण मंच, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ता, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का बैनर पोस्टरलेकर चल रहे थे। इस बैनर पर धन संग्रह टोली के घर-घर पहुंचने और अपनी इच्छानुसार श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील कर रहे थे। यात्रा में शामिल लोग श्रीराम के जयघोष और केसरिया झंडा लहराते चल रहे थे। साथ ही जय जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भक्तिभाव जगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुुख मनोज राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए श्रीराम जन्म भूबव् निधि समपरऊ़ण अभियान 15 जनवरी से पूरे देश में चल रहा है। कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी के मंदिर निर्माण में हर नागरिक को योगदान देना चाहिए। ऐसे में सभी लोगों को यथाशक्ति अपना योगदान करने की जरूरत है।इस अवसर पर रामबिलास चौबे, सत्यमित्र सिंह, सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री, सर्वेश राय पूर्व प्रमुख, विनोद गुप्ता, अवधेश सोनकर, सुधीर सोनकर, राकेश तिवारी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed