फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Decreased water risk in Ghagra river

घाघरा नदी में पानी घटने से कटान का खतरा बढ़ा

Sat, 22 Aug 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Decreased water risk in Ghagra river
दोहरीघाट। घाघरा के जलस्तर में शनिवार को मा मूली कमी दर्ज की गई। चौबीस घंटे में नदी का जलस्तर महज पांच सेमी घटा है।अब कटान का खतरा और बढ़ गया है।नगर में श्मशान घाट से लेकर खाकी बाबा की कुटी व डीह बाबा मंदिर तक कटान का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नदी की प्रलयंकारी लहरों के थपेड़ों से भारत माता मंदिर की सुरक्षा में लगे बोल्डर नीचे खिसक रहे हैं। वहीं खाकी बाबा की कुटी से लेकर डीह बाबा की कुटी तक सुरक्षा में लगे बोल्डरों के खिसकने से नगरवासियो में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से बोल्डरों के खिसकने व कटान का क्रम जारी रहा तो नगर के अस्तित्व को बचा पाना काफी मुश्किल होगा। कटान से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, डीह बाबा का स्थान, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर आदि धरोहरों पर खतरा बढ़ गया है। नगर के तीन मुहल्लों भगवानपुरा दलित बस्ती मल्लाह टोला में 300 मीटर तक पानी अभी भी घुसा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बोदावर बंधे की रिसाव से जनपद के दर्जनों गाव मादी सिपाह, हरधौली, नवली, रामनगर, कादीपुर, लामी, नई बाजार, रामपुर धनौली आदि गांव अभी भी पानी से घिरे हुए हैं। धनौली लोहड़ा रिंग बंधा नवली चिउटीडांड़ रिंग बंधा व बीबीपुर बेलौली रिंग बंधा पर अभी भी पानी का दबाव बना हुआ है। जानकारों का मानना है कि यह कभी भी खतरा पैदा कर सकता है।रामपुर धनौली से लेकर नवली चिउतीडाड़ तक दोहरीघाट आजमगढ़ राज्यमार्ग पर सड़क के किनारे पानी लगने से मार्ग कभी भी बंद हो सकता है। घाघरा के तटवर्ती इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी लगा हुआ है जिससे हजारों एकड़ फसले पूरी तरह से पानी मे डूब गई है। शनिवार की शाम को गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर 70.75 मीटर रहा। जबकि खतरा बिंदु 69.90 है। नदी अभी भी लाल निशान से 85 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटने का यही क्रम रहा तो महीनों लग जाएंगे पानी हटने में
दुबारी। घाघरा नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ पीड़ितों की समस्या जस की तस बनी हुई है। देवारावासियों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर ऐसे ही मंद गति से घटता रहा तो पानी हटने में महीनों लग जाएंगे। देवारा के ये गांव महीनों से घाघरा नदी के पानी से घिरकर टापू बने हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों के गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग घाघरा नदी में डूबे रहने से अन्य गांवों से कटा हुआ है। बाढ़ के पानी से घिरकर धर्मपुर, बिशुनपुर, जरलहवा, नकिहवा, बिंटोलिया नई बस्ती, बिशुनपुर खैरा, चौहानपुर, चक्की मुसाडोही, मोलनापुर, बईरकंटा, भगत का पुरा, मनमन, टाडी़, गजियापुर, परसिया जयराम गिरि आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।
नदी के जलस्तर में कमी का इन गांवों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मधुबन तहसील क्षेत्र के परसिया जयराम गिरि हाहा नाला पर जलस्तर 66.56 तक रिकार्ड किया गया जबकि यहां खतरे का निशान 66.31है। नदी अभी भी खतरा बिंदु से लगभग 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हाहा नाला के पानी से लौवासाथ, सुरैना, बैरियाडीह, हड़ही टाडी, अहिरुपुर, नेवादा गोपालपुर, रमऊपुर आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इन गांवों में किसानों की फसलें बरबाद हो गई हैं। गाँव वालों की शिकायत पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सिंचाई विभाग के अ धिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरममत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
सपा नेता ने राजेंद्र मिश्रा ने लिया बाढ़ पीड़ितों का हाल
कुसुम्हा। वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा ने सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को तारन पुर ,लामी, कादीपुर सहित गांव पर नाव से पहुंचकर बाढ़ पीडिंतों का हाल चाल लिया। सपा नेता ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस कठिन परिस्थिति में सपा आप लोगों के साथ खड़ी है ।अगर किसी को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह मुझे बताएं। सपा नेता ने कहा कि क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री क्षेत्र में सिर्फ हवा हवाई दौरा करके वापस चले गए किसी भी बाढ़ पीड़ित का उसके घर पर जाकर उसकी समस्याओं से रूबरू होने का भी साहस नहीं दिखा पाए। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि राहत सामग्री के नाम पर भी भारी गोलमाल किया जा रहा है ,जितना पैकेट होना चाहिए उससे आधा ही मात्रा में मिल रहा है। प्रतिनिधि मंडल में वाराणसी जोन के पिछड़ा वर्ग के प्रभारी सुजीत विश्वकर्मा ,धनंजय यादव, राम नयन यादव, मधुबन विधानसभा के अध्यक्ष इंद्र कैलाश यादव ,विशाल यादव ,मुसाफिर खान ,जावेद आदि रहे।
मृतका के परिजनों को एसडीएम ने सौंपे चार लाख के चेक:
मधुबन। घाघरा नदी की बाढ़ के पानी से घिरे लीलहवा गांव में बीते तीन दिन पहले पानी में डूबकर मृत किशोरी के परिवार वालों को एसडीएम लालबाबू दुबे ने शनिवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि सुब्बी बाबा के साथ उसके घर जाकर चार लाख का चेक सौंपा। बता दें कि पिछले बुधवार को धर्मपुर लीलहवा के चौहानपुर पुरवा निवासीशिव प्यारे चौहान की 13 वर्षीय बेटी प्रीति चौहान पुत्री पनी छोटी बहन के साथ रास्ता पकड़कर अपने घर जा रही थी कि उसका पैर फिसल गया। दोनों बहनें पानी भरे गहरे गड्ढे में चली गईं। बड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने प्रीति की छोटी बहन को बचा लिया। लेकिन प्रीति की डूबने से मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे व मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय उर्फ सुब्बी ने शासनादेश के अनुसार सहायता राशि के रूप में चार लाख का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, मनोनीत सभासद राहुल दीक्षित, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, हाप्रसाद गुप्ता,राहुल सिंह उर्फ लिटिल आदि रहे।
ग्रामीणों की शिकायत पर लगाई फटकार
मधुबन। बैरियाडीह में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा कटान के रोकथाम में लापरवाही बरतने की शिकायत गांव वालों ने मंत्री के प्रतिनिधि सुब्बी बाबा से किया। शिकायत पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री प्रतिनिधि ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से किया। मंत्री प्रतिनिधि ने कटान रोकने की समुचित व्यवस्था युद्ध् स्तर करने को कहा।
बाढ़ पीड़ितों के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कुसुम्हां। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के विनय राय बंटी ने बाढ़ प्रभावित गांवो का किया दौरा।ग्रामीणों ने प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनय राय बंटी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। विनय राय बंटी गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने का भरोसा दिया। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने गोड़ौली, लामी, तारनपुर, कादीपुर, नई बाजार, नवली, बीबीपुर, गोधनी, सरया आदि गांवों में पहुंच कर बाढ़ की जमीनी हकीकत जानी।

तारनपुर में ग्रामीणों ने फोरलेन में बनी पुलिया को औषर चौड़ा बनवाने का अनुरोध किया। विनय राय ने तत्काल फोनसे एनएचएआई के अधिकारियों से बात किया और बाढ़ खत्म होने के बाद पुलिया चौड़ी करने का भरोसा दिया। भाजपा नेता ने मंत्री को वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। कहा कि हर पीड़ित तक सरकार की सहायता व राहत सामग्री जरुर पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अवधेश राय, अनिल राय, अरविंद, सुमेर, रामदरश, श्रीकांत, अम्बिका, दिनेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed