फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Decide the fate of 1715 candidates

1715 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Tue, 13 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Decide the fate of 1715 candidates
दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए सोमवार को तीनों ब्लाकों के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम तक पहुंच गईं। तीनों ब्लाकों से बूथों के लिए 615 पार्टियां रवाना हुईं। दूसरे चरण के चुनाव में 1715 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 394811 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन



दूसरे चरण का चुनाव 13 अक्तूबर को मंगलवार की सुबह सात बजे से है। मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां  पूर्ण कर ली है। सोमवार को कोपागंज, रतनपुरा और परदहां ब्लाक के 615 पोलिंग  पार्टियां रवाना हो गई।
विज्ञापन

दूसरे  चरण का मतदान 13 अक्टूबर को है।


दूसरे चरण में परदहां ब्लाक, कोपागंज  रतनपुरा ब्लाक का मतदान होना है। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के कुल  210 प्रत्याशी हैं। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के रतनपुरा ब्लाक में 508,  परदहां में 367 एवं कोपागंज में 630 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 प्रशासनिक  तैयारियों में निर्वाचन सामग्री आदि की पैकिंग से लेकर मतपेटिका ले जाने की  सभी तैयारियां पूर्ण कर सोमवार को तीनों ब्लाकों से सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। परदहां ब्लाक में कुल 146 बूथ बनाएं गए  हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 106859 है। इसी प्रकार कोपागंज ब्लाक में  260 बूथ बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 162753 है। इसी प्रकार  रतनपुरा ब्लाक में 209 बूथ बनाए गए हैं।


 यहां मतदाताओं की संख्या 125199  है।एक पोलिंग  पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।  इसके अलावा हर पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड  एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।



इस संबंध में सहायक निर्वाचन  अधिकारी नन्हकू यादव का कहना है कि दूसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां  पूर्ण कर ली गई है। तीनों ब्लाकों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का  कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed