फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   December 28 was the coldest in two years, with temperatures dropping by seven degrees.

Mau News: दो वर्ष में सबसे ठंडा रहा 28 दिसंबर, सात डिग्री गिरा पारा

Mon, 29 Dec 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
December 28 was the coldest in two years, with temperatures dropping by seven degrees.
शनिवार की रात नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर कोहरे के बीच कार सवार।संवाद
बूंदाबांदी ने बढ़ाई गलन, दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। शीतलहर के कारण दो वर्ष में सबसे ठंडा इस वर्ष का 28 दिसंबर रहा। दो वर्ष की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री कम रहा। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान मेें दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। रविवार को तड़के नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दो वर्ष की तुलना में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का रविवार का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
रविवार को मौसम ने करवट बदली। धूप न निकलने के चलते और सर्द हवाओं से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। गर्म ऊनी कपड़ों में लिपटे रहने के बाद भी ठिठुरते रहे। जरूरी कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए हीटर, ब्लोवर, अलाव आदि का सहारा लिया। गत दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष 28 दिसंबर रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। वर्ष 2023 में 28 दिसंबर को अधिकतम 26, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2024 मेंं 28 दिसंबर को अधिकतम 26, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2025 मेें 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रर्ता 65 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थीं।
विज्ञापन


बाजारों में कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला
मधुबन। बर्फ़ीली हवाओं से बूंदाबांदी से रविवार को कंपकंपी बढ़ गई। ठंड से लोग बेहाल रहे। बाजारों में कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला। इक्का-दुक्का लोग ही खरीदारी के लिए निकले। सभी प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed