फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Debate on Abbas Ansari's appeal against sentence continued

Mau News: दूसरे दिन भी सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी की अपील पर हुई बहस

Fri, 27 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Debate on Abbas Ansari's appeal against sentence continued
विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए राजीव कुमार वत्स के न्यायालय में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अब्बास अंसारी के सजा के खिलाफ बहस हुई। दोनों अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने अगली बहस के लिए 30 जून की तारीख दी है।
विज्ञापन

अब्बास अंसारी द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा में दिए गए नफरती भाषण के मामले में 31 मई को सीजेएम ने बीते 31 मई को सजा सुनाई थी। मामले में अभियोजन के अनुसार उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने पर अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद कई धाराओं में अब्बास अंसारी और उसके भाई मंसूर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर के खिलाफ आरोप पत्र भेजा था। सीजेएम ने दोनों पक्षो के तर्कों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी अब्बास अंसारी और मंसूर अंसारी को दोषी पाया। दोषी पाए जाने के बाद बीते 31 मई को अब्बास अंसारी को दो वर्ष की सजा के साथ ही 11 हजार रुपए अर्थदंड लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed