फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   death of two farmers

करेंट से दो किसानों की मौत

Fri, 10 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 10 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
death of two farmers
जिले के दो जगहों पर शुक्रवार को करेंट से दो किसानों की मौत हो गई। मधुबन थाना क्षेत्र के जोगरी हिसामपुर गांव में जहां शुक्रवार की सुबह खेत में गिरे तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हुई। वहीं,  सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा गांव में नलकूप के लिए बिजली का तार खींचते समय करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन



 जोगरी हिसामपुर गांव के रहने वाले गुलाब यादव 52 वर्ष घर के पास ही स्थित अपने धान की रोपाई की तैयारी के लिए सुबह पांच बजे खेत से घास  निकाल रहे थे। इसी दौरान उनका गमछा कई दिन पहले से टूटकर खेत में गिरे बिजली के तार में फंस गया और तार गुलाब के सीने में चिपक गया। उस समय तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी।
विज्ञापन



 सीने पर तार चिपकते ही चीख के साथ ही गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही उपजिलाधिकारी को भी दी। ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग की उदासीनता को लेकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एक दिन पहले ही उसी गांव के एक किसान की कीमती गाय करंट की चपेट में आकर मर मर गई थी। इसके बाद भी बिजली कर्मचारी नहीं चेते और टूट कर गिरे तार को जस का तस छोड़े रखा था। ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम करने की योजना बना रहे थे कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।


  अधिकारियों ने मृतक के परिवारीजन को अपेक्षित सहायता राशि पांच तीस हजार रुपये दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।



उधर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा गांव में रामबचन राम 42 वर्ष अपने नलकूप के लिए तार लगा रहा था। इस बीच तार का सिरा उससे छू गया। करंट की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed