{"_id":"5eeba9918ebc3e42ef42e723","slug":"death-of-teenager-mau-news-vns5309158106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गढ्ढे में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गाँव के हरदिहवा सिक्सलेन के पास जमा पानी में किशोर की डूबकर मौत के
- फोटो : MAU
Link Copied
रानीपुर। थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस के किनारे खोदे गए गढ्ढे में भरे पानी में डूबकर 12 साल के एक किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव वालों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर सिक्स लेन निर्माण करने वाली कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर मौके पर आए। उन्होंने परिजनों को 40 हजार रुपयों की अहेतुक सहायता देकर मामला रफा कराया। पुलिस ने पंचनामा तैयार करके शव परिवार वालों को सौंप दिया। घटना के समय सड़क पर भारी भीड़ जमा होने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। भुसुवा गांव निवासी विशाल 12 पुत्र संजय राजभर अपने दो दोस्तों के साथ गांव के पास हरदिहवा मौजे के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए खोदे गए गढ्ऐ में भरे पानी में नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे पानी में डूबते देख उसके दोनों दोस्त शो मचाते हुए भाग खड़े हुए। इसी बीच एक बाइक सवार उधर से गुजर रहा था , उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने पानी में घुसकर विशाल को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव और आसपास के गांवों तक फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख सड़क निर्माण में गले कर्मचारी कर्मचारी मशीनें छोड़कर भाग गए। लगभग दो घंटे बाद कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर प्रमोद रंजन राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को समझा बुझाकर 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान भारी भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।