फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death of sick woman, parents allege murder

Mau News: बीमार महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Death of sick woman, parents allege murder
स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा कसारा में एक विवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने पति पर मारपीट करने से विवाहिता की मौत का आरोप लगाया है। थाने पर प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग कर दोषी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी निवासी अनिता की शादी सात वर्ष पूर्व कोपागंज के कसारा निवासी चंदन से हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के माता-पिता उसका इलाज जिला स्थित प्रकाश नर्सिंग होम में करा रहे थे। रविवार को इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अनीता को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी महिला के पति चंदन को हुई तो वह हॉस्पिटल पहुंचकर पत्नी का इलाज किसी दूसरे अस्पताल में कराने की जिद करने लगा। विवाहिता के मायके वाले नहीं माने तो डायल 112 पर पुलिस को फोनकर बुला लिया। और पत्नी को अपने साथ ले गया। लेकिन विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन

विवाहिता के मायके वालों ने उसके पति चंदन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आधा घंटा बाद दामाद का फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। मायके वालों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप है कि चंदन ने अनीता के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष हथिनी निवासी शीला देवी, सरिता देवी, वंदना कुमारी, सावित्री देवी, संगीता देवी, इंदु देवी आदि ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इस बाबत एसआई संजय राय का कहना है कि उसके पति चंदन का कहना है कि अनीता की तबीयत खराब थी इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे , इस बीच उसकी मौत हो गयी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed