{"_id":"5eea4fa78ebc3e42e72b2f82","slug":"death-of-middle-aged-migrant-from-delhi-sample-sent-for-investigation-mau-news-vns530720882","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आए अधेड़ प्रवासी की मौत, जांच को भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आए अधेड़ प्रवासी की मौत, जांच को भेजा सैंपल
विज्ञापन
चिरैयाकोट।थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चिरैैयाकोट के जमीनबुढान मुहल्ले में मंगलवार की देर रात दिल्ली से लौटे 55 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। बुधवार को इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर शव को सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा।उधर प्रवासी की मौत से मुहल्ले में हड़कंप की स्थिति की बनी रही।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चिरैयाकोट के जमीनबुढान मुहल्ले निवासी अधेड़ बीते 13 मई को अपने घर लौटा था। अधेड़ दिल्ली में रहकर चूड़ी बेचने का काम करता था, लेकिन कोरोना महामारी के बाद वो वापस लौट आया। मंगलवार की देर शाम करीब दस बजे उसकी तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी होने पर मुहल्ले में तरह तरह की चर्चांए होनी लगी, उधर दिल्ली से लौटे प्रवासी की मौत की सूचना मिलने पर रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दिनेेश कुमार टीम के साथ मृतक के घर पर पहुंचकर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। टीम ने मृतक के परिजनों को होम क्वारंटीन रहने की बात कही। स्वास्थ्य टीम के जाने के बाद शव को कब्रिस्तान ले जाया गया।