{"_id":"6a5a707fe19878e3ad0ae294","slug":"death-of-a-youth-from-dohrighat-detained-in-azamgarh-jail-mau-news-c-295-1-mau1002-148759-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आजमगढ़ की जेल में निरुद्ध दोहरीघाट के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आजमगढ़ की जेल में निरुद्ध दोहरीघाट के युवक की मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट थानाक्षेत्र के नवापुरा वार्ड निवासी विक्रम (28) की बृहस्पतिवार को आजमगढ़ जेल में मौत हो गई। नौजवान बेटे की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विक्रम के बड़े भाई आकाश ने बताया कि बीते 12 जुलाई को आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली की पुलिस उसे घर से ले गई थी। बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि विक्रम की आजमगढ़ जेल में मौत हो गई है।
जेल में उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की खबर सुनते ही मधुबन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भरत सिंह उसके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए, जिससे उसके परिजनों को न्याय मिल सके। दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि विक्रम के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में कोर्ट का वारंट जारी था।
वह तमंचा रखने के एक मामले में पहले जेल जा चुका था। इसके बाद फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ। 12 जुलाई को जीयनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।