फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Death of a young man who came to his in-laws a day ago under suspicious circumstances

Mau News: एक दिन पहले ससुराल आए युवक की संदिग्धहाल में मौत

Sun, 24 Dec 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who came to his in-laws a day ago under suspicious circumstances
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के कोटिया बेला कसैला गांव में ससुराल आए 28 वर्षीय युवक गांव के सिवान में एक ट्यूबवेल पर बेहोशी की हालत में मिला। गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां उपचार के दौैरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के मुजफ्फुरपुर जनपद के चांदपरना थाना के मीनापुर गांव निवासी मुन्नर (28) पुत्र भिखारी भगत का दाेहरीघाट थाना के कोटिया बेला कसैला गांव में ससुराल थी। वह पंजाब में अपनी पत्नी सुमन और बेटी शिवांगी और पुत्र शिवांग के साथ वही पर रहता था। शनिवार को वह अपनी तीन वर्षीय पुत्री शिवांगी के साथ अपने ससुराल कोटीया बेला कसैला निवासी अपने ससुर रामराज के घर पहुंचा। शनिवार की शाम को ससुराल से गांव के सिवान में एक ट्यूबवेल पर करीब साढ़े चार बजे बेहोशी की हालत में पाया गया।
विज्ञापन

उसका साला सुनील अपने बहनोई को खोजते हुए ट्यूबवेल पर पहु॔ंचा तो देखा कि उसका जीजा मुन्नर बेहोश पड़ा है। उसने तुरंत डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तथा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले आयी जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की शादी चार साल पूर्व हुई थी। मृतक का भाई सोनू घटना की सूचना पाकर दोहरीघाट थाने पर पहुंचा तथा बताया कि पति- पत्नी के बीच मनमुटाव था। दोहरीघाट थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म़ृतक की पत्नी और बेटा अभी भी पंजाब में
दोहरीघाट। मृतक मुन्नर (28) पंजाब में किसी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर अपनी पत्नी सुमन और तीन वर्षीय बेटी शिवांगी और दो वर्षीय पुत्र शिवांग के साथ रहता था। शनिवार को वह सिर्फ अपनी पुत्री के साथ आया था, जबकि उसकी पत्नी सुमन औैर बेटा शिवांग अभी भी पंजाब में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed