फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   death

ट्रैक्टर में उतरा करंट, चार मजदूर झुलसे, एक की मौत

Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
death
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में मदरसा के छत की ढलाई कर वापस आ रहे मजदूरों के ट्रैक्टर के पाइप का विद्युत तार में संपर्क हो गया। पाइप में करंट उतरने से ट्रैक्टर पर बैठे चार मजदूर झुलस गए। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायल मजदूरों का कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार अतरारी गांव में एक निजी शिक्षा संस्थान के भवन की ढलाई के बाद शाम लगभग सवा सात बजे मजदूर वापस आ रहे थे। अतरारी गांव में ही मौलवी साहब के बाग के पास ट्रैक्टर ट्राली पर मशीन में काफी ऊंचा पाइप बंधा था। वहां से किसी घर में पावर लूम के लिए तार खींचा गया था। पाइप ऊंचा होने के कारण तार में फंस गया जिससे तार टूट गया और पाइप में करंट उतर गया। मशीन के साथ ट्रैक्टर पर बैठे चार मजदूर करंट की चपेट में आ गए। सभी को कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बुरी तरह से झुलसे रामविलास निवासी बसारथपुर थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना की गंभीर हालत देखते हुए आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रामविलास (38) की मौत हो गई। जबकि इसी गांव के सरवन और नागपुर निवासी गोलू और चकिया निवासी गुड्डू झुलस गए। बाकी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना शैलेष सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। इसमें एक मजदूर रामविलास की आजमगढ़ में इलाज कराने के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed