{"_id":"a2b64f53b0e5b38674416958d663bfb4","slug":"death-from-heat-stroke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी से परेशान हैं लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
लू लगने से सोमवार की शाम हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर गांव निवासी एक हेड मोहर्रिर की मौत हो गई। जनपद में अब तक लू से मरने वाले लोगों की संख्या दो तक पहुंच गई है।
रतनपुरा के क्षेत्र हलधरपुर थाना क्षेत्र के सेहबरपुर निवासी देवंदन मौर्य की लू लगने से सोमवार की सुबह तबियत खराब हो गई। परिवार वालों ने घर पर ही घरेलू इलाज किया, लेकिन शाम को हालत बिगड़ने पर लोग अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। देवंदन सदर तहसील मेें मुहर्रिर का काम करता था।
तापमान 45 डिग्री पहुंच चुका है, आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। ऐसे में उल्टी, दस्त, वायरल फीवर आदि बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
बाइक चलाने के दौरान लोग अपने चेहरे को गमछे से बांध ले रहे हैं तो महिलाएं, युवतियां चेहा ढक कर या छतरी लगाकर ही बाहर निकल रही हैं। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
उधर गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे नदी, पोखरों में तैराकी करते देखे जा रहे हैं। गर्मी व लू के प्रकोप से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।