{"_id":"5c8a9336bdec2214560113c6","slug":"deal-with-rioters-strictly","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों से सख्ती से निबटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों से सख्ती से निबटेंगे
Thu, 14 Mar 2019 11:15 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
नगर में निकले पुलिस के रुट मार्च में चलते एसपी सुरेंद्र बहादुर और अन्य पुलिसकर्मी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभ्ाा चुनाव आैर होली पर्व में उपद्रवियों में दहशत फैलाने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए गुरुवार की शाम पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर रूट मार्च किया। रुटमार्च का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने किया। शहर कोतवाली से शुरू हुआ यह रुट मार्च शहर के मुख्य मार्गो से होते हुुुए मिर्जाहादीपुरा चौराहा तक पहुंचा।
रुट मार्च कर पुलिस ने लोगों को यह संदेश दिया कि वह चुनाव आैर होली का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ पूरा करें। एसपी ने बताया कि शहर के अमन चैन से खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। एसपी ने लोगों का आह्वान किया कि वे शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं और चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर मुल्क के प्रति अपना दायित्व भ्ाी पूरा करें।
लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल भी रखें। जो लोग रंग न पसंद करते हों , उनके ऊपर रंग कदापि न डालें। साथ धार्मिक स्थलों पर रंग न डालें और आस पास फूहड़ होली गीत न गाएं। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
रूट मार्च हट्ठीमदारी, सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, बल्लीपुरा, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौराहे तक गया। मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल , प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह,एसएसआई अजीत यादव , सरायलखंसी थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्र सहित दक्षिण टोला एसओ और भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे।