{"_id":"64439a44e307dcc33e043d95","slug":"dead-body-of-youth-found-near-railway-station-gate-of-kopaganj-police-station-area-stir-police-engaged-in-in-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Crime: कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Crime: कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Apr 2023 01:56 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:56 PM IST
सार
कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास एक खाली पड़े प्लाट के हाते से गुजर रहे लोगों ने 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ देखा, इसकी सूचना लोगों ने कोपागंज पुलिस को दी। ईद को लेकर मुस्तैद कोपागंज पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Mau Crime: कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास एक हाते में शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। ईद के मौके पर शव मिलने की सूचना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर घोसी सीओ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने देखरेख में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।पुलिस युवक की मौत के पीछे नशे का ओवरडोज होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन गेट के पास एक खाली पड़े प्लाट के हाते से गुजर रहे लोगों ने 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ देखा, इसकी सूचना लोगों ने कोपागंज पुलिस को दी। ईद को लेकर मुस्तैद कोपागंज पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम मौके पर फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur: भाजपा नेता की पत्नी ने खाया विषाक्त, इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
यहां युवक के शव के सिर के नीचे गमछा रखा हुुआ था, जिसमें खून लगा था। आस पास के लोगों से जानकारी लेने पर मृतक की शिनाख्त घोसी निवासी सूरज के रूप में हुई। जो कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस ने उसके दो दोस्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सीओ ने बताया कि दोनों युवकों ने बताया कि मृतक और दोनों युवक ने शुक्रवार की देर शाम एक साथ नशा किए थे, इसके बाद वह दोनों वापस अपने घर चले गए। बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण नशे के ओवरडोज होना लग रहा है, पीएम रिपोर्ट आने से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।