फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of young man found in well, not recognized

कुएं में मिली युवक की लाश, पहचान नहीं

Mon, 18 Jul 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in well, not recognized
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनुवा डीह गांव में निर्जन स्थान पर स्थित एक कुएं में रविवार की देर शाम को एक युवक की लाश होने की जानकारी गांव वालों को मिली। गांव वालों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुंए से लाश को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, लगभग 35 वर्षीय युवक की मौत कई दिन पहले हुई प्रतीत हो रही थी। लाश काफी फूल गई थी और उसमें सड़न हो रही थी। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा न होना भी घटना को एक नया मोड़ दे रहा था। लाश काफी फूल जाने और सड़न होने से मृतक के शरीर पर चोटों का पता नहीं चल पा रहा था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने से लोगों का अनुमान था कि मृतक कहीं दूर का निवासी रहा होगा। लोग सवाल उठा रहे थे कि युवक इस निर्जन स्थान पर कुएं में कैसे गिरा , इसे लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर गरम था। लोगों का कहना था कि युवक की हत्या करके हत्यारे उसका शव कुंएं में डाल दिए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की शिनाख्त होने के बाद घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा पाना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed