Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dead body of unidentified person found on railway tracks in Mau

मऊ में हादसा: दो सप्ताह में तीसरी मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव; कई टुकड़ों में फैला था

Tue, 03 Feb 2026 11:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Feb 2026 11:14 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुअराबोझ गांव के पास एक शख्स का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। उसका शव कई टुकड़ों में ट्रैक पर फैला हुआ था। 

विज्ञापन
dead body of unidentified person found on railway tracks in Mau
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में रेलवे ट्रैक पर मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो सप्ताह में दो युवक सहित एक अधेड़ की ट्रेन से कट कर मौत हुई है। मंगलवार की सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुअराबोझ गांव के पास 35 वर्षीय अज्ञात का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। युवक का शव करीब 30 मीटर की दूरी में कई टुकड़ों में कट कर फैला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर थाना और जीआरपी की टीम भी पहुंची। 

विज्ञापन


अंदेशा है कि युवक आत्महत्या करने की नीयत से ट्रैक पर लेटा हुआ था। इससे पहले शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान कोतवाली के मुंशीपुरा निवासी मोहम्मद सलीम (18) की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं बीते 24 जनवरी को घर से दुकान के लिए निकले सहादतपुरा निवासी मोहनलाल गुप्ता (60) भी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया था। 20 मिनट की जद्दोजहद के बाद घायल को ट्रेन से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed