फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of missing youth found on railway track, fear of murder

Mau News: घर से लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found on railway track, fear of murder
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह इंदारा-दोहरीघाट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक बीते बुधवार की सुबह से घर से लापता था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। उधर इस घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी तथा घोसी कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की है। मृत युवक की शिनाख्त आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के कुसइहा गांव निवासी सर्वेश गोंड 35 पुत्र स्व. श्री राम गोंड के रूप में हुई। युवक अपने परिवार के साथ घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव मे पिता को मिले नवासे पर लंबे समय से रह रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम लगभग चार बजे सर्वेश घर से साइकिल से निकला था। देर रात घर नहीं पहुँचने पर परिजनों ने काफी खोज बीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की तड़के सुबह जब कुछ ग्रामीण इंदारा दोहरीघाट रेलवे ट्रैक के उस पार गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंचे मृतक के भाई श्रवण गोंड ने अपने भाई सर्वेश के रूप में शव की शिनाख्त की। श्रवण ने मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलने पर एएसपी महेश सिंह अत्री, घोसी कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अगर हत्या हुई है तो जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा, इस मामले में तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार का करता था भरण पोषण
युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटनास्थल पर शव के घसीटने का सुराग भी मिला है, इससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक की माँ दुर्गावती व पत्नी रंजना का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक का एक पुत्र ओमवीर 11 वर्ष व पुत्री रिया 8 वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed