{"_id":"656e141a0664c6698f06fa4b","slug":"dead-body-of-businessman-missing-for-four-days-found-in-water-filled-pit-mau-news-c-295-1-mau1001-5835-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार दिन से लापता व्यापारी का पानी भरे गड्ढे में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार दिन से लापता व्यापारी का पानी भरे गड्ढे में उतराया मिला शव
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ चट्टी के पास सोमवार को पानी भरे गड्ढे में एक अनाज कारोबारी का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार के कारोबारी के रूप में हुई।
पुलिस मौत के पीछे प्रथम दृष्टया शौच जाने के दौरान फिसलकर गड्ढे में गिरकर मरने की बात कह रही है। उधर, कारोबारी की मौत से मातम पसरा हुआ है। मृतक कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी हरीशचंद्र 65 पुत्र स्व. बेचन अनाज बेचने का काम करता था। वह काम के सिलसिले में कई बार बिना बताए अपने घर से सुबह ही निकल जाता था। बीते चार दिन से घर से लापता था। दोपहर में कुछ लोगों ने पुलिस के साथ मृतक के परिजनों को कोपागंज नगर पंचायत के पूर्वी सीमा पर जयरामगढ़ चट्टी के पास सड़क से कुछ दूरी पर स्थित पानी भरे गढ्डे में हरीशचंद्र का शव पड़े होने की सूचना दी।
मौके पर कोपागंज एसओ शैलेष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के दो बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात है। वहीं, छोटा बेटा राहुल घर पर ही रहता है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि मृतक शौच के लिए गया होगा, लेकिन गढ्डे के पास फिसलन के चलते पानी में जा गिरा होगा। इससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी है।फिलहाल पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है।