फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man who went to sleep was found in the store room

सोने गए युवक का शव स्टोर रूम में मिला

Sat, 27 Aug 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who went to sleep was found in the store room
कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर ग्राम पंचायत निवासी एक युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को इसकी सूचना युवक के अपने कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उसे बुलाने के दौरान हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपूर गांव निवासी अमन गुप्ता (30) पुत्र दयाशंकर गुप्ता हरिद्वार में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। तीन दिन पूर्व वह घर आया था। शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे खाना खाकर स्टोर रूम में चला गया। सुबह जब पिता स्टोर रूम में गए तो हुक के सहारे रस्सी से अमन का शव लटकता मिला। मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर अमन का एक पन्ने का सुसाइट नोट मिला है। सुसाइट नोट के अनुसार वह परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाने से सदमे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed