फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DCSK PG College student union election postponed

डीसीएसके पीजी कालेज का छात्रसंघ चुनाव स्थगित

Sun, 22 Sep 2019 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
DCSK PG College student union election postponed
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज । - फोटो : MAU
मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिले में चुुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज का छात्र संघ चुनाव स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा उप चुनाव के बाद चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। कालेज के छह पदों के लिए 37 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा था।
विज्ञापन

रोक के बाद भी प्रत्याशी तथा समर्थक अपनी रणनीति तय करने में जुटे रहे। नगर सहित डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के क्रम में नामांकन पत्रों की खरीद के बाद रविवार को छात्रों में चुनावी हलचल तेज रही। शनिवार को कालेज के छह पदों के लिए अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री के लिए चार, पुस्तकालय मंत्री के लिए आठ, कला संकाय के लिए आठ, विज्ञान संकाय के लिए दो सहित 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद भी प्रत्याशी तथा समर्थक कालेज के 4100 मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। नामांकन की तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे। इसी बीच घोसी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर जिले में चुुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई। इसके तहत 21 अक्तूबर को चुनाव होगा। जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते कालेज प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को स्थगित कर दिया। इस संबंध में डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र का कहना है कि जनपद में चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते छात्रसंघ चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। छात्रसंघ चुनाव की अग्रिम तिथि विधानसभा उप चुनाव के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed