{"_id":"b31fda1b2a943afb8feca307eb4230b4","slug":"dcsk-college-get-first-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स रेंजर्स समागम में डीसीएसके ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स रेंजर्स समागम में डीसीएसके ने मारी बाजी
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां स्थित राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के मैदान पर रविवार को 24वां जनपदीय दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स समागम का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की प्रबंधक राना खातून मौजूद रहीं। समागम में डीसीएसके पीजी कालेज की दोनों टीमें विजेता रहीं।
समागम में शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रतियोगिता में सभी टीमाें ने पर्यावरण, नारी सशक्तीकरण, धूम्रपान निषेध, एकता में अनेकता, राजनीति आदि विषय पर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
रोवर्स में डीसीएसके पीजी कालेज को विजेता और संतगणिनाथ पीजी कालेज, रामलच्छन महाविद्यालय अमिला को संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित किया गया। वहीं, रेंजर्स वर्ग में डीसीएसके महाविद्यालय को विजेता और रामलच्छन महाविद्यालय अमिला को उपविजेता का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
जबकि मेजबान राजीव गांधी महिला पीजी कालेज की रेंजर्स टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेता और उपविजेता टीमाें को मुख्य अतिथि राना खातून ने पुरस्कृत किया। समारोह को संबोधित करते हुए राना खातून ने कहा कि इस आयोजन से अनेक प्रतिभाओें को मंच मिला है।
उन्होंने प्रतिभागियों से अपनी प्रतिभा को और आगे प्रदर्शित करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डा.सुरेश प्रताप सिंह दीक्षित ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि डा.शकीउज्जमा, डा.हुमा परवेज, डा.संतोष सिंह, डा.धनश्याम दूबे मौजूद रहे।