फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DCM laden with household items collides with truck parked on roadside in mau two died and driver injured

मऊ: शटरिंग के सामान से लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत, चालक की हालत गंभीर

Thu, 24 Jun 2021 05:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में शटरिंग के सामान से लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा हादसे में डीसीएम सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं चालक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
DCM laden with household items collides with truck parked on roadside in mau two died and driver injured
मऊः हादसे के बाद डीसीएम को क्रेन से ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से शटरिंग का सामान लेकर वाराणसी जा रही डीसीएम मऊ जिले में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में डीसीएम परिचालक तथा सवार युवक की मौत हो गई। घटना बहस्पतिवार सुबह कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियाव के पास घटी।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोरखपुर के रेलवे के ठेकेदार के 30 वर्षीय सहायक शुभम निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश बृहस्पतिवार को डीसीएम में शटरिंग का सामान लोड करवाकर वाराणसी जा रहा था। वह कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियांव के पास सुबह आठ बजे के करीब पहुंचा था कि चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान बेकाबू होकर डीसीएम सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में डीसीएम में सवार शुभम और परिचालक राशिद 25 पुत्र इजराइल निवासी कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां कुछ देर बाद ही राशिद की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल शुभम की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीसीएम चालक रऊफ निवासी देवरिया की गंभीर स्थिति बनी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक तथा डीसीएम को जब्त कर थाने ले आई, वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed