{"_id":"fea9cf6a46d528f68152ef7577eb88be","slug":"dcm-collision-with-intercity-exp-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी की टक्कर से उड़ गई डीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी की टक्कर से उड़ गई डीसीएम
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलईपुर रेलवे क्रासिंग पर टमाटर लदा डीसीएम ट्रक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
शुक्रवार की रात यह हादसा उस समय हुआ, जब चालक रेलवे फाटक तोड़कर भाग रहा था, लेकिन ट्रैक पर पहुंचते ही वाहन खराब हो गया। इतने में सामने से ट्रेन आ गई।
गनीमत रही कि ट्रेन आती देखकर चालक और खलासी भाग खड़े हुए। गेट मैन की सूचना पर मौके पर रेलवे पुलिस और थाना पुलिस पहुंची।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर थलईपुर रेलवे क्रासिंग है। शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बनारस से बलिया को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का सिग्नल हुआ तो गेट मैन राजेंद्र ने दोनों तरफ से गेट बंद कर दिया।
इस दौरान बलिया की तरफ से मऊ की ओर जा रहा एक डीसीएम ट्रक गेट तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। लेकिन रेलवे ट्रैक पर जाकर वाहन बंद हो गया। इसी बीच सामने से आ रही इंटरसिटी ट्रेन को देखकर चालक और खलासी भाग खड़े हुए। इंटरसिटी ने डीसीएम के परखच्चे उड़ा दिए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम 20 फीट दूर जाकर पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। लदा टमाटर इधर-उधर बिखर गया। गेट मैन यह देखकर हैरान हो गया।
आनन-फानन उसने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। डीसीएम के नंबर के आधार पर उसकी जांच पड़ताल चल रही है कि गाड़ी किसकी थी और और कौन चालक चला रहा था। बहरहाल शनिवार को आरपीएफ इसका पता नहीं लगा सकी थी।