फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Daughter going for birthday shopping with parents died

Mau News: जन्मदिन की खरीदारी करने जा रहे बाइक सवार मां-पिता और बेटी को ट्रक ने उड़ाया, नौ साल की महिका की मौत

Sat, 03 Jun 2023 06:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 06:46 AM IST
सार

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी मनीष यादव (32) पुत्र बृजेश यादव की बेटी महिका यादव का बुधवार को नौवां जन्मदिन था। वह अपनी पत्नी पिंकी यादव और बेटी महिका के साथ बढुआगोदाम बाजार में जन्मदिन के मद्देनजर खरीदारी के लिए आए थे।

विज्ञापन
Daughter going for birthday shopping with parents died
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बढ़ुआगोदाम स्थित फोरलेन पर बुधवार की देर शाम बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। दंपती अपनी बेटी के जन्म दिन के मद्देनजर खरीदारी करने के लिए बढ़ुआगोदाम बाजार आए थे। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: वाराणसी में लापता युवक की हत्या कर शव फेंका, बाइक-मोबाइल गायब, आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी मनीष यादव (32) पुत्र बृजेश यादव की बेटी महिका यादव का बुधवार को नौवां जन्मदिन था। वह अपनी पत्नी पिंकी यादव और बेटी महिका के साथ बढुआगोदाम बाजार में जन्मदिन के मद्देनजर खरीदारी के लिए आए थे। वापस घर लौटने के दौरान फोरलेन पार करते समय बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे माता-पिता सहित पुत्री महिका गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर ने महिका यादव (9) को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की खबर लगते ही घर पर जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी आरएन राय ने बताया कि चालक और ट्रक को थाने लाया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed