{"_id":"6703cbdfd3b0a246c60c305b","slug":"dandiya-garba-festival-organized-rajni-barnwal-became-dandiya-queen-enthusiasm-shown-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau:डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन, रजनी बरनवाल बनी डांडिया क्वीन, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau:डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन, रजनी बरनवाल बनी डांडिया क्वीन, दिखा उत्साह
Mon, 07 Oct 2024 05:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:24 PM IST
सार
मऊ में शारदीय नवरात्र पर डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुती दी और जीत का खिताब भी हासिल किया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
डांडिया खेलती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ में शारदीय नवरात्र के मौके पर फातिमा तिराहा स्थित एक प्लाजा में वैश्य समाज महिला शाखा के तत्वावधान में डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रजनी बरनवाल डांडिया क्वीन बनीं। वहीं बेस्ट डांडिया जोड़ी का पुरस्कार निधि त्रिपाठी और ईशा त्रिपाठी को मिला।
विज्ञापन
डांडिया गरबा उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नुपूर अग्रवाल और वैश्य समाज महिला शाखा की जिलाध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल ने संयुक्त रुप दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नुपूर अग्रवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र में ऐसे आयोजन होने से महिलाओं में ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
वहीं वैश्य समाज महिला शाखा की जिलाध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल ने सभी का आभार जताया और कहा कि जिसप्रकार से मऊ की महिलाओं ने कार्यक्रम को लेकर विश्वास जताया वहीं हमारी पूंजी है।
विज्ञापन
डांडिया गरबा में रजनी बरनवाल डांडिया क्वीन बनीं।वहीं बेस्ट डांडिया जोड़ी निधि त्रिपाठी और ईशा त्रिपाठी बनीं। साथ ही बेस्ट ऊर्जावान डांडिया नृत्य प्रियंका सुराणा का रहा। सभी को पुरस्कृत किया गया। डांडिया उत्सव में गणेश वंदना, देवी स्तुति, गरबा,डांडिया और रास का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य रुप से संगठन की महामंत्री अर्चना बरनवाल, मधुलिका बरनवाल, बीना गुप्ता, ममता जायसवाल, पूनम गुप्ता,पुष्पा जायसवाल, नीलम सराफ,राधा जायसवाल ,किरन गुप्ता, शालिनी सराफ श्रद्धा खंडेलवाल डा.निधि, विनीता पांडेय,ज्योति सिंह,संगीता वर्मा,डा.रुचि अग्रवाल, संगीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।