फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Damaged at many places in the under construction Badhuagodown-Dohrighat four lane

Mau News: निर्माणाधीन बढुआगोदाम-दोहरीघाट फोरलेन में जगह-जगह क्षतिग्रस्त

Wed, 21 Aug 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Damaged at many places in the under construction Badhuagodown-Dohrighat four lane
जिले का बढुआगोदाम-दोहरीघाट फोरलेन मार्ग समय सीमा समाप्त होने के तीन वर्ष बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य के दौरान ही सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। कई जगह तो सड़क धंस गई है। इसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है। इससे कार्यदायी संस्था की तरफ से कराए जा रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगा है। शिकायकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग वृत्त लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन बढ़ुआगोदाम से नेशनल हाईवे से सलाहाबाद होते हुए मतलूपुर शहरोज काछी होते हुएभदसा में जाकर फिर नेशनल हाईवे से मिलती है। कई सालों से इस पर काम हो रहा है, लेकिन अभी काफी काम बाकी है। मार्च 2021 में पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन तकनीकी पेंच दिखाकर समय सीमा प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच बढुआगोदाम, कांछीकला, शहरोज सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क धंस गई है। जगह-जगह सर्विस लेन अधूरा होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी देवप्रकाश राय ने बढुआगोदाम-दोहरीघाट फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान ही सड़क जगह-जगह टूटने और धंसने के मामले मेें सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री सहित मुख्य सचिव को शिकायती पत्र भेजा। शिकायत में कहा गया है कि फोरलेन निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री में मानक का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया जा रहा है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग वृत्त लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed