{"_id":"5818d3b14f1c1b5e3843668f","slug":"damage-caused-by-fire-crackers-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से लगी में आग लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे से लगी में आग लाखों का नुकसान
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास मौजूद कबाड़े की दुकान में पटाखे से लगी आग के बाद धू-धू कर जलती दुकान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ स्थित एक कबाड़ की दूकान में रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे जलता राकेट गिरने से भीषण आग लग गई। आग के भीषण होने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लपटे कबाड़ के सामनों को अपने आगोश में ले चुकी थीं। अग्निशमन दल के साथ लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार 12 घंटें तक कड़ी मशक्कत की। जब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। दूकान स्वामी की मानें तो अगलगी की इस घटना में उसका करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ पर वीरेंद्र साहनी की कबाड़े की दूकान है। दीपावली की रात रविवार को वह अपनी दूकान बंद कर पूजन-अर्चन करने के लिए घर चला गया। इस दौरान किसी के घर से पटाखा जलाने के दौरान राकेट दूकान में जा गिरा। जिससे आग लग गई। आग के भीषण होने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई, लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच सूचना पाकर अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग जिला फायर अधिकारी लक्ष्मण यादव ने अपने सहयोगियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए जुट गए।
करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब आठ लाख का नुकसान हुआ। इस संबंध में सीओ नगर पंकज सिंह ने बताया कि कबाड़ की दूकान में आग को बुझाने में काफी मुश्किल आई। लेकिन फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद कोई तहरीर नही दी गई है। फिर भी आग लगने की जांच कराई जा रही है।